कहीं आपको तो नहीं हो रही शरीर में कमजोरी महसूस, आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

By: Ankur Wed, 09 Sept 2020 09:00:46

कहीं आपको तो नहीं हो रही शरीर में कमजोरी महसूस, आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

इस कोरोनाकाल में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। कमजोर इम्युनिटी आपको संक्रमण का शिकार बना सकती हैं। देखा जाता हैं सही खानपान ना रखने की वजह से कई लोगों को कमजोरी और सुस्ती का सामना करना पड़ता हैं और काम में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में एक्टिव रहने के लिए आपको जरूरत हैं कुछ ऐसे आहार की जो शरीर को एनर्जी प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपका एनर्जी लेवल बू्स्ट करने में मदद करेगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

तुलसी

धार्मिक महत्व रखने के साथ तुलसी में औषधीय गुण पाएं जाते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर या चाय में मिलाकर पीने से कमजोरी, थकान, सिरदर्द, मौसमी बुखार से राहत मिलती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

Health tips,health tips in hindi,strong immunity,weakness in body,healthy food,energy food ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, मजबूत इम्युनिटी, शरीर में कमजोरी, स्वस्थ आहार, शरीर में ऊर्जा

केला

केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इसे सीधा या दूध में मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में शरीर में होने वाली थकान, कमजोरी आदि परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कमजोरी होने का सामना करना पडता है। उन्हें अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होने में मदद मिलती है।

देसी घी

देसी घी का सेवन करना शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ थकान, कमजोरी, आलस आदि परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में जो लोग दिनभर कमजोर और थका-थका महसूस करते हैं उन्हें अपने खाने शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसे अपने खाने में मिक्स करने के साथ गर्म दूध में मिलाकर कर पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ स्मरण शक्ति बढ़ने में भी मदद मिलती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

Health tips,health tips in hindi,strong immunity,weakness in body,healthy food,energy food ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, मजबूत इम्युनिटी, शरीर में कमजोरी, स्वस्थ आहार, शरीर में ऊर्जा

अनार

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। शरीर में कमजोरी व थकान रहने की एक मुख्य समस्या खून की कमी होता है। ऐसे में रोजाना 1 अनार या इसके जूस का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में खून मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में थकान, कमजोरी, तनाव आदि की परेशानी दूर होती है। साथ ही दिल और दिमाग की सेहत भी बरकरार रहती है। अनार के साथ इसका छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए अनार के छिलकों को उतारकर अच्छे से धो लें। फिर इन छिलकों को धूप में सूखा कर मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार कर लें। रोजाना सुबह और शाम के समय पानी के साथ इस पाउडर के 1 चम्मच का सेवन करें।

मुनक्का

आयरन से भरपूर मुनक्का का सेवन करने से खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। रातभर या करीब 12 घंटों तक भिगे मुनक्का का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में सभी उचित तत्व मिलते हैं। पेट के साफ होने के साथ इससे जुड़ी परेशानियों के होने का खतरा कई गुणा कम हो जाात है। बात इसे खाने की मात्रा की करें तो इसे आप मर्जी से खाना शुरू कर आगे 200 ग्राम तक इसे खाने की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो इसे दूध में उबाल कर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलने के साथ सही वजन भी मिलेगा।

ये भी पढ़े :

# भारतीय वैज्ञानिक की कंपनी ने बनाई कोरोना वैक्सीन, ह्यूमन ट्रायल के चरण में पहुंची

# आंखों में हुई जलन और दर्द से जल्द छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपचार

# योग से जुड़ी ये बातें जानना बहुत जरूरी, मिल पाएगा सेहत को पूरा फायदा

# चार और देशों से चीन की कोरोना वैक्सीन को मिली अंतिम चरण के ट्रायल की मंजूरी

# मिनटों में सिर दर्द से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खें, जरूर आजमाए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com